आज प्रयागराज माघ मेला 2026 के पहले दिन लोगों ने पहुंच कर संगम स्नान किया।
📍 प्रयागराज उत्तर प्रदेश खास खबर प्रकाशित -
कड़ाके की ठंड और सुबह की हल्की धुंध के बीच प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेले की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। ठंडी हवा और ठिठुरन के बावजूद श्रद्धालुओं का विश्वास डगमगाया नहीं। पुरुष, महिलाएं और बच्चे—सभी ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और भगवान से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने संगम किनारे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान किए, तो बच्चों के साथ आई माताओं ने भी आस्था की इस परंपरा को निभाया।
मीडिया पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश