
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को दी गई योजनाओं व साइबर सुरक्षा की जानकारी
संवाददाता देव ठाकुर की रिपोर्ट
बिल्सी | मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी | थाना बिल्सी की पुलिस महिला ने कस्बे में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सब-इंस्पेक्टर रचना देशवाल, महिला कांस्टेबल सोनिया ठाकुर और कांस्टेबल भूपेश एवं कोशिन्द्र ने छात्राओं से संवाद किया। सब-इंस्पेक्टर रचना देशवाल ने सबसे पहले प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, इससे बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है | इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल सोनिया ठाकुर ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक टिप्स बताए। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा की गई। अंत में छात्राओं की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें समाधान का भरोसा दिया गया। संवाद