logo

अब सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुँचेगी आपकी आवाज

पटना।
आम जनता की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों को सीधे पुलिस तक पहुँचाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक अहम पहल की है। इसके तहत डीजीपी नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।
इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम लोग कानून-व्यवस्था, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी अथवा किसी भी प्रकार की परेशानी की जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक दे सकेंगे। इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, हेल्पलाइन सेवा के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—
9031829339 और 9031829340।
इन नंबरों पर संपर्क कर आम नागरिक अपनी बात सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुँचा सकते हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

50
3051 views