वीबी-जी राम जी योजना को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगी झारखंड भाजपा
रांची: 31 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने ‘विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन-ग्रामीण’ (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर जागरुकता फैलाने और कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दुष्प्रचार को उजागर करने के लिए जनवरी में एक अभियान शुरू करने का बुधवार को फैसला लिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पार्टी 8 से 10 जनवरी तक राज्य में मंडल स्तर (भाजपा की संगठनात्मक इकाई) पर बैठकें और संगोष्ठियां आयोजित करेगी।