logo

नव वर्ष का जश्न मनाने युवा कर रहे हैं इंतजार, नव वर्ष मनाने पचमढ़ी में आए सैलानी, कुछ लोग मंदिर जाकर भगवान का दर्शन कर मनाते हैं नव वर्ष

नर्मदापुरम / नव वर्ष का स्वागत करने सभी वर्ग के लोग उत्साहित होते हैं और इस दिन पुराने साल को अलविदा कहते हैं। सतपुड़ा की बड़ी पचमढ़ी में भी नया साल बने दूर-दूर से लोग आते हैं और प्रकृति के सौंदर्य का लुफ्त उठाते हैं। युवा लोग कुछ अलग तरह से नया साल मनाते हैं कुछ पार्टियों जो की आयोजित की जाती हैं उसमें कपल भी जाकर नव वर्ष मनाते हैं। कुछ लोग नव वर्ष के प्रातः मंदिरों में जाकर भगवान से आशीर्वाद लेते हैं। वही शहर से नजदीक सीहोर जिले में सलकनपुर बिजासन देवी मां के दरबार में जाकर नव वर्ष मनाते हैं। कुछ छीन धाम में जाकर हनुमान जी महाराज के दर्शन करते हैं, कुछ लोग तिलक सेंदूर में जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। नव वर्ष को पूरे विश्व में अलग-अलग तरीके से स्वागत कर मनाया जाता है। वहीं 2025 साल के अंतिम दिन की रात्रि को 12:00 बजे से रंगीन आतिशबाजी कर उस क्षण को यादगार बनाया जाता है। रात्रि के समय सेठानी घाट पर भी काफी चहल-पहल रहती है।

गौरव मालवीया
सोहागपुर, नर्मदापुरम

0
0 views