logo

महिला विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में एन ई पी -2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर अग्रसर

खानपुर कलां -30 दिसंबर।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (एन ई पी -2020) के उत्कृष्ट एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय , खानपुर कलां को उत्कृष्टता पुरस्कार (रजत श्रेणी) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कल स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान सेक्टर 3 पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया गया। जहां विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा एन ई पी -2020 के अंतर्गत किए गए नवाचारों, शैक्षणिक सुधारों, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों, कौशल विकास एवं अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय ने नीति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारते हुए गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।
कुलपति प्रो सुदेश ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को देते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में एन ई पी -2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर अग्रसर रहेगा।कुलपति ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और राज्य स्तर पर उसकी सशक्त पहचान को और मजबूत करता है। 
फोटो कैप्शन ;- 01 माननीय शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा उत्कृष्टता पुरस्कार महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश को प्रदान करते हुए। 

32
928 views