logo

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बदनावर बड़ी चौपाटी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,*

ब्यूरो चीफ राजू गजभिये दै. स्वरित आवाज & (AIMA आल इंडिया मीडिया एक्टीवीस्ट )

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रतलाम से इंदौर जाते समय कुछ देर यहां बदनावर बड़ी चौपाटी पर रुके। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे रतलाम से सड़क मार्ग से होते हुए इंदौर गए थे।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही बड़ी चौपाटी पर ब्रिज निर्माण, पीटगारा से नागेश्वर तक फोरलेन सड़क निर्माण समेत विभिन्न विकास कार्य को लेकर मांग पत्र सोपा।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनीता चौहान, संतोष राव, सुखराम देवदा, बबिता नागल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

एसडीएम प्रियंका मिमरोट, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर, तहसीलदार सुरेश नागर समेत प्रशासनिक अमला भी मौजूद था।


0
46 views