logo

कांग्रेस अरावली बचाओ पद यात्रा आज

झालावाड़| जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ की ओर से अरावली पर्वत माला के संरक्षण के लिए पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की अगुवाई में शनिवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से शुरू होगी, जो मूर्ति चौराहा, पुराना कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न होगी। पैदल यात्रा के बाद मूर्ति चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन व उसके समाप्त करने के प्रयासों के खिलाफ भी प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस कार्यक्रम से जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह जानकारी कांग्रेस नेता ओम पाठक ने दी।

4
629 views