logo

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बनारस में पड़ी नींव, स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थापक स्व. श्याम बिहारी मिश्र को किया गया नमन

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल के हवाले से मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि श्रद्धेय स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा व स्वर्गीय लाल विशंभर दयाल अग्रवाल ने उस समय के प्रदेश के संघर्षशील व्यापारियों के साथ मिलकर गंगा के पावन तट पर बनारस की धरती पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए एक व्यापार मंडल का गठन किया गया था लगभग 52 वर्ष पूर्व किए गए प्रयास का आज व्यापारी समाज पर इसका असर दिख रहा है गाजियाबाद जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल की अध्यक्षता में आज साहिबाबाद विधानसभा कार्यालय पर स्व: श्याम बिहारी मिश्रा, स्व: विशंभर दयाल अग्रवाल की चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर उनको नमन कर याद किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने इस व्यापार मंडल के बनारस में हुए स्थापना दिवस के पुराने दृष्टांत सुनाएं, इस अवसर पर व्यापारी समाज से जुड़े व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारीयों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। साथ यह भी निर्णय लिया गया की पुलिस व अन्य विभागों द्वारा यदि व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व्यापारियों के हित के लिए सड़क पर संघर्ष के लिए व्यापार मंडल हमेशा तैयार रहेगा।
आज के कार्यक्रम का संचालन अमर सक्सेना ने किया ।
मुख्य रूप से संजय अरोड़ा, विपिन त्यागी, अखिलेश गुप्ता, विशाल, सूरज यादव, अजीत राजवंशी, इरशाद खान, श्रीमती मीनू कुमार चौहान, विनोद पन्त, इतेश पोसवाल, प्रवीण शर्मा, अमर सक्सेना, शिवकुमार चौधरी, गुरमीत चौधरी, नीरज शर्मा, व अखिलेश गुप्ता आदि सम्मिलित हुए।

15
2492 views