logo

कड़ाके की ठंड में योग भगाई रोग ग्रुप ने किया कंबल वितरण इस बार की कड़ाके की ठंड को देखते हुए योग भगाय रोग ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए

कड़ाके की ठंड में योग भभगाए रोग ग्रुप ने किया कंबल वितरण
इस बार की कड़ाके की ठंड को देखते हुए योग भगाये रोग ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया गया। ग्रुप के सदस्यों ने डाल्मिया नगर, रेलवे स्टेशन, देहरी ऑन सोन, तथा बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।
ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे, स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। इस मानवीय पहल से दर्जनों जरूरतमंदों को राहत मिली और लोगों ने ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की।
योग भगाई रोग ग्रुप ने कहा कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलती रहे।

0
66 views