logo

मानस से मानव की विकास यात्रा में प्रखर आवश्यक - माया सैमसन


आजना: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आंजना में प्रखर  राजस्थान 2.0 प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकरी माया सैमसन,पंचायत अधिकारी महेंद्र कुमार दर्जी, पीईईओ आंजना अधीनस्थ समस्त  विद्यालयों के संस्था प्रधानो ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में किनका  राजा कौन, नहीं है मेरे पास, प की पहेली,  सुनो,समझो,चुनो, सुनो फिर चुनो, विलोम शब्द वर्ग पहली, यौगिक शब्द  खिलाड़ियों की संख्या, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण की पहचान,  विराम चिन्हों की पहचान, स्वर-व्यंजन को बोलना , पर्यायवाची,  प्रदर्शनी  का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद कर संबलन देते हुए   उत्कृष्ट प्रदर्शन पर  प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं  प्रेषित की । तत् पश्चात आयोजित समारोह में  अध्यक्ष महेंद्र कुमार दर्जी,मुख्य  अतिथि सीबीईओ माया सैमसन,विशिष्ट अतिथि  प्रधानाचार्य पवन कुमार टेलर,उप प्राचार्य कमलेश कुमार जैन,ईश्वर लाल रोत,अनिल पंड्या थे।अतिथियों का स्वागत अनिल पंड्या ने किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा समूह  गान हम होंगे कामयाब एक दिन गाया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरथूना माया सैमसन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत आंजना के विद्यार्थियों  में  परिवर्तन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के प्रस्तुतिकरण से परिलक्षित हो रहा है।उन्होंने  कहा कि प्रखर मानस से मानव बनने की यात्रा के लिए अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में रामानुज का गणित के क्षेत्र में योगदान, किसान दिवस  पर किसानों के योगदान को याद करते हुए आज के दिन का महत्व समझाया।  उपभोक्ता  दिवस की जानकारी प्रदान की। बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश के सदुपयोग कैसे करे पर अपने विचार रखे। सड़क सुरक्षा  की उपस्थित विद्यार्थियों को शपथ दिलवाते हुए  वाहन चलाते हुए रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत  करवाया।अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था प्रधान महेंद्र कुमार दर्जी ने प्रखर राजस्थान 2.0में सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी। कार्यक्रम में पवन कुमार टेलर ने  अपने विचार रखे। इस अवसर शशिकांत शुक्ला ,पंकज भट्ट ,प्रवीण टेलर ,रीना जोशी , पुष्पा उपाध्याय, चंपा डामोर, प्रगति भारद्वाज, पीनल उपाध्याय, शिल्पा जैन , नरेंद्र भट्ट ,हितेश पंड्या, मोहनलाल नायक  , पलाश दोसी ईश्वर लाल गहलोत ,  हर्षलता  जोशी,शांता पारगी ,बसंत लाल रोत, गायत्री  बुनकर,गीता उपाध्याय, भुवनेश्वरी शर्मा, मंजू डामोर, शंकर लाल यादव,कमलेश पारगी ,मोहन लाल डामोर उपस्थित थे।विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। आभार कमलेश कुमार जैन ने माना एवं  संचालन शैलेश उपाध्याय ने किया।

2
938 views