logo

महराजगंज :तिल उत्पादन में सिद्धेश्वर चौरसिया को मिला सम्मान



बृजमनगंज, महाराजगंज l

भारत सरकार के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर महाराजगंज जनपद में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा, और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने तिल उत्पादन में आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 16 निवासी सिद्धेश्वर चौरसिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सिद्धेश्वर चौरसिया को उनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सिद्धेश्वर चौरसिया ने अपने घर में 9:30 फीट ऊंचे तिल के पौधे के साथ उपलब्धि हासिल की है। उनकी मेहनत पर स्टार रिकॉर्ड बुक ऑफ इंटरनेशनल द्वारा उन्हें भारत गौरव प्रतिभा विभूषण का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने आंगन में विभिन्न प्रकार के जड़ी बूटियां के पौधे लगाए हुए हैं।

31
1410 views