logo

सड़क हादसे मे युवा पत्रकार के निधन से इलाके मे शोक की लहर एक हादसे ने छीन ली मवई क्षेत्र बुलंद आवाज युवा पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता फरहान खां का

सड़क हादसे मे युवा पत्रकार के निधन से इलाके मे शोक की लहर

एक हादसे ने छीन ली मवई क्षेत्र बुलंद आवाज युवा पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता फरहान खां का असमय निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

रुदौली/मवई(अयोध्या) : मवई थाना क्षेत्र के नए पुरवा सिपहिया कोटवा गांव निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता फरहान खां (30) का रविवार को नेशनल हाइवे पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। पत्रकार को घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी मवई लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।फरहान खां क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी। वे अपने निष्पक्ष, निर्भीक और बेबाक विचारों के लिए जाने जाते थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने में वे कभी पीछे नहीं हटे, यही वजह थी कि कम समय में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी।उनके असमय निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हर आंख नम है और हर जुबान पर एक ही बात है फरहान खां का जाना समाज और पत्रकारिता दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।फरहान की मौत पर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

0
42 views
1 comment