logo

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर का बनखेड़ी नगर आगमन पर भव्य स्वागत

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अटल राय के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी टीम ने किया भव्य स्वागत


बनखेड़ी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर का बनखेड़ी प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। श्री टेलर के स्वागत को लेकर दो दिवस से भव्य तैयारियां की जा रही थी नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था मुख्य मार्गों पर झंडे पोस्टर से पटा दिया गया था। स्वागत को लेकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अटल राय के नेतृत्व में युवाओं की बड़ी टीम सक्रिय रही। स्वागत समारोह को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय जी सहित नवनियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम जी टेलर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र मंडलोई,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाला पूर्व जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, साहब पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, युवा नेता सत्यम सोनी, हरिओम ट्रेलर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

55
2139 views