logo

जमशेदपुर | मानवाधिकारों की मजबूती को लेकर जमशेदपुर में बड़ा आयोजन

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, कोल्हान टीम द्वारा जमशेदपुर की लौहनगरी में एक दिवसीय मानवाधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान टीम के अध्यक्ष रविराज दुबे के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि प्रकाश सिंह ने की। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश संगठन सचिव संजय सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, तथा प्रदेश महासचिव अनूप कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कोल्हान टीम के सक्रिय सदस्य रहे स्व. सुशांत ओझा, स्व. खुर्शीद आलम एवं स्व. उमेश नंदन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी स्मृति दी गई।
मानव कल्याण एवं मानव हित में कार्य कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को, किन्नर समुदाय सहित सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और समान अधिकारों का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग चंद्रवंशी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानवाधिकारों की रक्षा, विधिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती पर मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरबजीत सिंह, पार्थो प्रकाश माझी, विष्णु अग्रवाल, सैयद मुजफ्फरूल हक, सुभाष घोष, क़िताबुद्दीन अंसारी, सैयद अली, साजिद हुसैन, राजेश कुमार, संतोष पोद्दार, राजकुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार, नितेश अग्रवाल, फारुख अहमद, सैयद परवाइज़, शुभम प्रधान, अमित सिंह, विशाल प्रधान, प्रकाश कुमार, राजेश नागेली, लल्लन कुमार, सुखदेव शर्मा, अरविंद कुमार, सोहैल अहमद, अंकिता सिंह, राकेश गुप्ता, रशीद अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को मानवाधिकारों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में समानता, न्याय और मानवता के मूल्यों को मजबूत करना रहा।

4
1940 views