logo

झांसी मंडल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक, मंडल कार्यकारिणी का गठन

झांसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के झांसी मंडल की समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेंद्र नाथ जी के निर्देशन एवं मंडल अध्यक्ष एस.के. भदौरिया के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष कार्यालय, झांसी में संपन्न हुई। बैठक में झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया, जिसके उपरांत मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा हुई।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि मंडल अध्यक्ष एस.के. भदौरिया के नेतृत्व में झांसी मंडल की यह बैठक ऐतिहासिक रही। उन्होंने बताया कि अपने 30 वर्षों के संगठनात्मक अनुभव में यह पहली बार देखने को मिला है कि मंडल के सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहे। यह संगठन की एकजुटता और मजबूती का स्पष्ट संकेत है।
वरिष्ठ सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन झांसी मंडल में नई ऊंचाइयों को छुएगा और ग्रामीण पत्रकारों के हितों की मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।
बैठक में मंडल व विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

18
912 views