logo

राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच ने किया नियुक्ति पत्र वितरण व सम्मान समारोह मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची सुनीता दुग्गल

राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच ने किया नियुक्ति पत्र वितरण व सम्मान समारोह।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सुनीता दुग्गल।

हनुमानगढ़ यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच के संचालक व अध्यक्ष सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि फतेहाबाद में प्रतिभा विकास मंच ने एक समारोह आयोजित किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची निवर्तमान सांसद व राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच की मुख्य संरक्षक सुनीता दुग्गल जी ने सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए व बच्चों को सम्मानित किया।

सुनीता दुग्गल जी ने बताया कि प्रतिभा विकास मंच एक समाजिक संगठन है। जिसका उद्देश्य केवल शिक्षा क्षेत्र, खेल क्षेत्र, व अन्य क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना, उन्हें अच्छी से अच्छी गाइडलाइन देना, उनका मार्गदर्शन करना, ऑनलाइन रूप से बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाना, वह समय-समय पर उन्हें सम्मानित करना।

राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच के महासचिव राजेश खनगवाल व उपाध्यक्ष अजित लड़वाल ने बताया कि यह कार्यक्रम अलग अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले चरण फतेहाबाद में-राष्ट्रीय टीम में सज्जन इटकान को सह कोषाध्यक्ष, वेदप्रकाश बनवाल को उपाध्यक्ष व कमल को कार्यालय सचिव के रूप में शामिल किया। वहीं, प्रकाश चंद खनगवाल को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष, सोनू बूमरा को प्रदेश का महासचिव, सतीश खटक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सोलंकी को संगठन सचिव, दयाराम मोरवाल को उपाध्यक्ष।
दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष धनराज निनाणिया व नरेश दिलोड़ को महासचिव, विनोद खन्ना को हनुमान गढ़ राजस्थान का अध्यक्ष, सुनीता को उपाध्यक्ष, राजेश खटक को भिवानी का अध्यक्ष, अनिल नागर को महासचिव, सुनीता सिंह को सोनीपत का अध्यक्ष, अजय सोलंकी को गुरुग्राम का अध्यक्ष व अनिल इंदौरा को महासचिव, सुरेश बावल को फतेहाबाद का उपाध्यक्ष, विनोद को ऐलनाबाद का महासचिव, नफे सिंह को भुना का महासचिव, सिकंदर खनगवाल को रोहतक का अध्यक्ष, अजय इंदौरा को जींद का अध्यक्ष, महिला टीम में विजय प्रभा BEO को अध्यक्ष, निर्मला वोहरा को महासचिव व मनीषा नागर को कोषाध्यक्ष बनाया।
राजेश खनगवाल ने बताया की
हर वर्ष प्रतिभा विकास मंच दो समारोह करवाता है। जिसमें बच्चों के लिए शिक्षा, खेल, मोटिवेशन व अन्य क्षेत्र की वर्कशॉप लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करना व हर क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित करता है।

0
202 views