logo

खगड़िया/बिहार मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में मनाया गया विजय दिवस



खगड़िया/बिहार

खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि विजय दिवस भारत में हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है। विजय दिवस सन् 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वही 3 दिसंबर,1971 को भारत और पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई, जो 16 दिसंबर तक चला। इस युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सशस्त्र बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने यह भी बताया कि भारत के अलावा बंगलादेश में भी हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। ये वही दिन है, जब भारतीय सेना की मदद से नए बंगलादेश का जन्म हुआ था। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक संघर्ष में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़ा सरेंडर कर दिया। बंगलादेश को पाकिस्तान से अलग करने लिए इस युद्ध में भारतीय सेना 4000 जांबाज सैनिक भी शहीद हुए थे। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा को भारत मां का रक्षा के लिए जान की बजी लगा दी थी। जिसके सूझबूझ से पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल एए नियाजी खान ने अपना आत्मसमर्पण कर दिया। कहा जाता है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जब सरेंडर कर रहे थे तब उनके हाथ कांप रहे थे और आंखों में आंसू भरे थे। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, सफकत आफरीन, मीनाक्षी कुमारी, उत्कर्ष कुमार, सार्थक कुमार, दर्श कुमार, आयुषी कुमारी, अनुराधा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, करीना कुमारी, अनुष्का कुमारी, शिवानी कुमारी, प्रीतम कुमार, प्रियांशु कुमार, आर्यन कुमार, वंदना भारती, सोनम कुमारी, संध्या कुमारी, पल्लवी कुमारी तथा सैकड़ों छात्र और छात्राएं मौजूद थे ।

14
529 views