logo

जगनेर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

जगनेर। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के निदेर्शों पर चलाए जा रहे वांछित वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना जगनेर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश पुत्र ओमवीर, निवासी वरिगवां बुजुर्ग, थाना जगनेर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस क्रमांक 16596/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना जगनेर दर्ज है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन) के आदेशों तथा सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय प्रताप, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार वर्मा तथा हेड कांस्टेबल 1699 प्रदीप कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

24
922 views