पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण का आयोजन आज से
बृजमनगंज, महराजगंज।
बृजमनगंज क्षेत्र के ग्रामसभा फुलमनहां स्थित अंबेडकर पार्क में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण का आयोजन आज 15 दिसंबर से प्रारंभ होकर 19 दिसंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों में बौद्ध धम्म प्रवचन आयोजित होंगे।
दोपहर का सत्र 12 बजे से 4 बजे तक तथा रात्रि सत्र 8 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्र कवि आर. एल. बौद्ध एवं कुमारी संघप्रिया बौद्ध रहेंगे। दोनों वक्ता संगीतमय कथा के माध्यम से भगवान बुद्ध के धम्म, करुणा, अहिंसा और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जोगमन भारती ने दी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।