logo

जगनेर में 14 से 17 दिसंबर तक पंचम वार्षिक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 121 कलश के साथ कलश यात्रा निकाली गई

जगनेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जगनेर कस्बे में पंचम वार्षिक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखंड दीप प्राकट्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व बेला में नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्र शौर्य समृद्धि के संकल्प के साथ संपन्न होगा।

कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक श्री अग्रवाल धर्मशाला, जगनेर चौराहा, आगरा में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस महायज्ञ में सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है तथा यज्ञ के दौरान सभी संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

कार्यक्रम विवरण के अनुसार

रविवार, 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 बजे से मंगल कलश यात्रा निकाली गयी, वहीं दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक संगीत प्रवचन हुए।

सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 से 11 बजे तक देवपूजन एवं गायत्री महायज्ञ तथा सायं 3 से 7 बजे तक जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में संगीत प्रवचन आयोजित होगा।

मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा सायं 3 से 7 बजे तक जन्म शताब्दी वर्ष 2026 एवं दीपयज्ञ संपन्न होगा।

बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 9 से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।


आयोजकों ने विशेष अनुरोध किया है कि यज्ञशाला में प्रवेश के लिए पुरुष कुर्ता-धोती/पायजामा तथा महिलाएं धोती पीले कलर की हो।

इस महायज्ञ का आयोजन गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति, अखिल विश्व गायत्री परिवार, जगनेर, जिला आगरा द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के इस महाआयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

39
1075 views