logo

कड़ाके की ठंड में प्रशासन का मानवीय पहल—मीरगंज एसडीएम के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल वितरण


फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। शीतलहर के प्रकोप और कड़ाके की ठंड से आम जनमानस को राहत देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को मीरगंज तहसील क्षेत्र के कस्बों व ग्रामीण इलाकों में लेखपालों द्वारा गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही कई स्थानों पर अलाव जलवाकर लोगों को ठंड से राहत दिलाई गई।
तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, मीरगंज सहित सभी क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। लेखपाल आदित्य गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी, सतुईया खास, ठिरिया खेतल, मनकरी, चिटौली, बल्लियां समेत आसपास के गांवों में जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए। केवल फतेहगंज पश्चिमी में ही 10–15 कंबल गरीब और बुजुर्ग लोगों को वितरित किए गए।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को अत्यधिक घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के बराबर रही। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने से ठंड का असर और बढ़ गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस बीच प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों से जरूरतमंदों को काफी मदद मिल रही है।
प्रशासन का कहना है कि आगामी दिनों में भी शीतलहर बनी रहने की संभावना को देखते हुए कंबल वितरण और अलाव व्यवस्था लगातार जारी

8
793 views