केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुपयोगी हो चुके 71 कानूनों को निरस्त करने की मंजूरी दी
नयी दिल्ली: 12 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को उन 71 कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी जिनकी उपयोगिता कानून की किताबों में समाप्त हो चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।इन 71 कानूनों में से 65 प्रमुख अधिनियमों में संशोधन हैं और छह प्रमुख कानून हैं।