logo

बक्सर/बिहार मानवीय पहल के तहत विरबैक कम्पनी द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर (चौसा) में लगाया गया स्वच्छ पेयजल



बक्सर/चौसा। खबर बक्सर जिले के चौसा का है। जहां कई बुनियादी असुविधाओं से जूझ रहे उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर में जब से नए प्रधानाध्यापक के रूप में न्यूटन कुमार सिंह ने योगदान किया है, विद्यालय को नित–नवीन भौतिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बेहतर सुविधाओं के साथ–साथ पठन–पाठन भी बेहतर हो और उनके प्रयासों का बेहतरीन झलक कम समय में हीं दिखने भी लगा है।

बता दें कि न्यूटन कुमार सिंह के प्रयासों और निवेदन के आधार पर विरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर के बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलिंग एंड प्यूरिफायर लगाया गया, ताकि बच्चों को पीने को स्वच्छ जल प्राप्त हो। इस अवसर पर कंपनी के बिजनेस ऑफिसर कुंदन कुमार शर्मा और विद्यालय प्रधानाध्यापक न्यूटन कुमार सिंह ने फीता काट कर पेयजल प्लांट का शुभारंभ किया। साथ ही न्यूटन कुमार सिंह ने कंपनी एवं उसके बिजनेस ऑफिसर कुंदन कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार तिवारी एवं वासुकीनाथ शर्मा का आभार व्यक्त किया और विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने हेतु दृढ़ता प्रकट किया।

वहीं कुन्दन कुमार शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों के कर्मठता और विद्यार्थियों के बेहतर पठन– पाठन को खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय अध्यापक लाल साहब पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार भी किया गया। वहीं मंच का संचालन अजय उपाध्याय द्वारा किया गया।

इस अवसर विद्यालय के वरिष्ट शिक्षकों में मार्कण्डेय राय, जैनुल आबादीन खान, अतहर परवेज,धनपाल प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, स्वीटी कुमारी, कमीता यादव, अस्मिता सिंह, प्रियंका सिंह, अनिल पांडेय, अरविन्द चौबे, हिमांशु तिवारी, संजय सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, पीयूष मधेशिया इत्यादि शिक्षकों ने भी विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपना विचार व्यक्त किया।

28
7602 views