logo

संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर शाहगंज में ‘राष्ट्र धर्म’ पुस्तक का वितरण व्यापारियों से संपर्क कर बताई संघ की कार्यशैली, युवाओं में उत्साह


शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में विशेष संपर्क अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा शाहगंज प्रभारी प्रशांत मोहित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने नगर के प्रमुख व्यापारियों से मुलाकात कर संघ की शताब्दी यात्रा और उसके राष्ट्रनिर्माणकारी कार्यों पर चर्चा की।

अभियान के दौरान जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर ‘राष्ट्र धर्म’ पुस्तक का वितरण किया। उन्होंने बताया कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभावना और सेवा की परंपरा को मजबूत करने का निरंतर कार्य किया है।

कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों को संघ की कार्यशैली, संगठन प्रणाली और राष्ट्रसेवा के संकल्प से अवगत कराया। व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि संघ की सौ वर्षीय यात्रा युवाओं को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।

अभियान के दौरान नगर के प्रमुख व्यापारी उमेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल (मंडल महामंत्री, भाजपा), मनोज अग्रहरि, सुशील सिंह सहित कई प्रतिष्ठित लोगों को पुस्तक भेंट की गई। सभी ने इसे उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे भी ऐसे संपर्क व जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अधिक लोग संघ के मूल्यों और राष्ट्रधर्म की भावना से जुड़ सकें। अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

0
0 views