logo

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 6 दिसम्बर को सण्डीला व 20 दिसम्बर को सवायजपुर में आयोजित किया जायेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहू

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 6 दिसम्बर को सण्डीला व 20 दिसम्बर को सवायजपुर में आयोजित किया जायेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस*

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा*

#हरदोई।जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया है कि माह दिसम्बर 2025 में 06 दिसम्बर 2025 को तहसील सण्डीला आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा तथा शाहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में, बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी वि0एवंरा0 की अध्यक्षता में, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में और तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इसी तरह 20 दिसम्बर 2025 को तहसील सवायजपुर में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा तथा शाहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी वि0एवंरा0 की अध्यक्षता में, सण्डीला में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में तथा तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने कहा है कि अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा तथा अन्य तहसीलों में उनके द्वारा नामित अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित तहसील, ब्लाक, नगर पालिका/नगर पंचायत तथा थाना स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा।


*पत्रकार = शिवम कुमार अस्थाना*
*ऑल इंडिया न्यूज उत्तर प्रदेश*
🚨 Aimamedia.org 🚨

2
13 views