भारतीय राजदूत ने चक्रवात दित्वा के बाद श्रीलंकाई मंत्री के साथ पुनर्निर्माण जरूरतों पर चर्चा की
कोलंबो: पांच दिसंबर (भाषा) भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास एवं निर्माण मंत्री से मुलाकात कर चक्रवात दित्वा के बाद पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास प्रयासों पर चर्चा की। चक्रवात दित्वा के कारण इस द्वीपीय देश में अब तक 486 लोगों की मौत हो चुकी है।आवास, निर्माण और जल आपूर्ति मंत्री सुशील रणसिंघे के साथ झा की बैठक ऐसे समय में हुई है जब श्रीलंका चक्रवात दित्वा के कारण व्यापक बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को पहुंची गंभीर क्षति से जूझ रहा है।