logo

समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालों को सलाम करता है भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली: चार दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को राष्ट्र सलाम करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

0
0 views