logo

थाना बृजमनगंज पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक



मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने राधिका देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल मिश्रवलिया में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। हमें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहना होगा और किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

कार्यक्रम में एसआई प्रिया वर्मा, एसआई दीपक यादव, एसआई राजन पासवान, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव और कांस्टेबल पवन यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

17
1936 views