logo

आज मोक्षदा एकादशी व्रत श्री गीता धाम में गीता जयंती महोत्सव आज से --दीदी कुसुम जी

चंडीगढ़ कुरुक्षेत्र 01 दिसंबर 2025 आर विक्रमा रक्षत शर्मा अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा करण शर्मा व विक्रांत शर्मा----अंग्रेजी वर्ष का अंतिम मास का आज पहला दिन भगवान शिव भोलेनाथ का सोमवार यानी आज मोक्षदा एकादशी भी है। और कर्म और धर्म की धरती कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव मनाया जा रहा है। आज वैसे तो भगवान शिव पर नाना प्रकार के जल अभिषेक के रुद्राभिषेक करके दिन में एक बार भोजन करने से भगवान शिव की अनुकंपा बनी रहती है। पंडित रामकृष्ण शर्मा जी पंचकूला वाले के मुताबिक मोक्षदा एकादशी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा दूध शहद गंगाजल अर्पित करके प्रभु कृपा के पात्र बना जा सकता है। और इस दिन का उपवास करते हुए भगवान विष्णु जी की पूजा व स्मरण सिमरन करने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। आज के दिन चावल भक्षण निषेध है। साधु संत गौ माता गरीब अनाथ अपाहिज जैसे लोगों की सेवा करने से भी अतुल्य पुण्य फल मिलता है। कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण संग्रहालय जय श्री मार्ग पर श्री गीता धाम में आज से तीन दिवसीय श्री गीता जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। श्री गीता धाम कुरूक्षेत्र की संचालिका माता श्रेष्ठा पूज्यनीय सुदर्शन जी भिक्षु महाराज ने बताया कि तीनों दिन श्री भगवत गीता पर विचार और मंथन और पूजा अर्चना संपन्न करवाई जाएंगी। बताते चलें कि श्री गीता जयंती का कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर श्री प्रारंभ ब्रह्मलीन श्री 1008 श्री श्री गीतानंद जी महाराज भिक्षु जी ने प्रारंभ करवाया था। जो आबाध रूप से भौतिक चराचर जगत का कल्याण कर रहा है।।

1
110 views