logo

मसूदा न्यायालय में संविधान दिवस मनाया गया: सिविल न्यायाधीश ने संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई,सिविल न्यायाधीश रिछपाल सिंह गिला


संवाददाता राकेश जीनगर।
मसूदा। स्थानीय न्यायालय परिसर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रिछपाल सिंह गिला की अध्यक्षता में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष ओम प्रकाश कलवार सहित बार सदस्य व न्याय कर्मियों और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सिविल न्यायाधीश रिछपाल सिंह गिला ने कहा कि हमारा संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देता है। उन्होंने जोर दिया कि संविधान हमें अधिकारों से सशक्त करने के साथ-साथ नागरिक के रूप में हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें सदैव निभाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही संविधान की महत्वता बताते हुए जन सामान्य को जागरूक किया गया।

95
3196 views