logo

सहसपुर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा का भव्य यूनिटी मार्च

सहसपुर (देहरादून), 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने आज शुक्रवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में “एक भारत – आत्मनिर्भर भारत” थीम पर भव्य यूनिटी मार्च निकाला। यह पदयात्रा सेलाकुई के खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर सहसपुर तक निकाली गई।
मार्च का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने झंडी दिखाकर किया तथा स्वयं पूरी यात्रा में पैदल चलकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक पुंडीर ने कहा, “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनकी बनी राष्ट्रीय एकता की इस परंपरा को मजबूत करना हम सभी का कर्तव्य है। भारतीय जनता पार्टी इसी भावना के साथ संगठन को निरंतर सशक्त बना रही है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रही है।”
पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुखदेव फर्षवाण, सिद्धार्थ चौधरी, रवि कश्यप, मदन कुमार, यशपाल नेगी, अनिल नौटियाल, नवीन रावत, महिला मोर्चा की कविता क्षेत्री, पिंकी देवी, किरण पंवार, पूनम पंवार, ममता ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

8
752 views