logo

*प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *गोड्डा जिला* *दिनांक-21.11.2025* *बसंतराय थाना* ====================== दिनांक-15.09.2025 को रात्रि समय करीब

*प्रेस विज्ञप्ति*
======================
*गोड्डा जिला*
*दिनांक-21.11.2025*
*बसंतराय थाना*
======================
दिनांक-15.09.2025 को रात्रि समय करीब 10:00-11:00 बजे बसंतराय थाना अंतर्गत कपेटा मोड से कैथपूरा के बीच में एक व्यक्ति के साथ 4-5 अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार के बल पर 10000-12000 रूपया लूट-पाट की घटना किया गया था, जब वह बिहार के कुरमा से होटल बंद करने के उपरांत जब अपने मोटरसाईकिल से वापस लौट रहा था। वादी मो० इजहार आलम के आवेदन के आधार पर बसंतराय थाना कांड सं0-68/2025 दिनांक-17.09.2025 धारा-310(2) बी०एन०एस० के तहत दर्ज किया गया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्‌डा के आदेशानुसार कांड के उद्‌भेदन अनुसंधान एंव छापामारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। अग्रतर अनुसंधान में तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया था। गहनता पूछताछ के दौरान उक्त घटना में इन तीनों के अलावे अन्य 2-3 व्यक्तियों का कांड में संलिप्ता स्वीकार किया तथा घटना में लूट कर बांटे गये राशि में से कुल 3000/रू० बरामद किये गये है तथा कांड में अन्य की गिरफ्तारी एंव हथियार की बरामदगी हेतु गहन अनुसंधान एंव छापामारी की जा रही घटना में शामिल इन तीन अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :-*
1. नितिश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता रामबिलास पासवान उर्फ विलास पासवान सा०-बिसम्भर चक थाना बसंतराय जिला गोड्डा।
2. सुमन कुमार साव उम्र करीब 24 वर्ष पिता मुनीलाल साह सा०-कपेटा थाना बसंतराय जिला गोड्डा 03. संजीव कुमार रविदास उम्र करीब 20वर्ष पिता महेन्द्र रविदास सा०-कैथपुरा थाना बसंतराय जिला-गोड्डा।

*अभियुक्त नितिश कुमार का पूर्व अपराधिक इतिहास :-*
बसंतराय थाना कांड सं0-61/2024 दिनांक-16.09.2024 धारा-25 (1-बी) ए/ 26/35 आर्म्स एक्ट।

*जप्त सामान की विवरणी :-*
1. घटना में लूटे गये राशि 3000 रूपये।
2. विभिन्न कंपनी का 02 एंड्रॉएड फोन
3. घटनास्थल से घटना के दिन अभि० सुमन कुमार साव का हवाई चप्पल

*छापामारी दल :-*
1. पु०अ०नि० रामदेव वर्मा थाना प्रभारी बसंतराय थाना।
2. पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार गुप्ता बसंतराय थाना।
3. पु०अ०नि० विजय कुमार शर्मा
4. स०अ०नि० सत्यजीत कुमार
5. थाना रिजर्व गार्ड सभी बसंतराय थाना।

0
484 views