logo

मासूम की हत्या पर उबाल, शांततापूर्ण मोर्चा तनावग्रस्त

मालेगांव संवादाता

नाशिक जिले के मालेगांव में 3 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने पूरे शहर को हिला दिया है। आरोपी विजय खैरनार के खिलाफ मालेगांववासियों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। इसी घटना के विरोध में आज शहर में बंद रखा गया और मूक मोर्चा निकाला गया।

मोर्चा शुरुआत में शांतिपूर्ण था। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और सामाजिक कार्यकर्ता बच्ची को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब मोर्चे में शामिल कुछ लोग अचानक मालेगांव कोर्ट की दिशा में बढ़ने लगे। उन्होंने अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे वहां तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई और स्थिति संभालने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी क्रूर घटना के बाद शहर में भय और आक्रोश दोनों है। मालेगांव में इस समय भारी बंदोबस्त तैनात है और प्रशासन माहौल शांत ठेवने की कोशिश कर रहा है। बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने की मांग अब और तेज हो गई है।

राईट हेडलाईन्स ब्युरो

38
1370 views