logo

नयागांव पंचायत समिति में 6 गांवो को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा



पुनर्गठन से नव ग्राम पंचायत हुई गठित, नव गठित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में खुशियो की लहर


नयागांव/राज्य सरकार ने राजस्थान के सभी जिलों में पंचायत पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद पंचायत समिति की लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बदलाव हुआ है। इसका स्थानीय राजनीति पर भी असर होगा।
अब नई पंचायतें बनाने के बाद अब सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के बड़ी संख्या में पद बढ़ जाएंगे। जितनी नई पंचायतें बनेंगी, उतने ही सरपंच और उपसरपंच ज्यादा बनेंगे। वार्ड पंचों के पद भी हजारों में बढ़ेंगे। अब नए चुनाव इन्हीं पंचायतों के हिसाब से होंगे।
नयागांव पंचायत समिति में कुल 6 गांवो को ग्राम पंचायत का दर्जा हासिल हुआ जिसमे गतराली,आड़ीवली, राणावाडा, महीडा, गदुनिया,काकरा डूंगरा को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिला पुनर्गठन में नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में खुशियां छा गई, नवीन ग्राम पंचायत में नाम आने पर ग्रामीणों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।

121
5055 views