आल इंडिया पत्रकार एकता संघ द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार हरदैनिया का सम्मान
सुशील कुमार श्रीवास्तव
उरई। आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश उदैनिया ने आज उरई में प्रतिष्ठित पत्रकार अरुण कुमार हरदैनिया को सम्मानित किया।
अरुण कुमार हरदैनिया ‘बोलती खबरें’ दिल्ली से प्रकाशित के संपादक हैं और लंबे समय से निष्पक्ष व सशक्त पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए योगदान की जमकर सराहना हुई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अरुण कुमार हरदैनिया जैसे निर्भीक और सकारात्मक पत्रकार समाज की आवाज़ को सशक्त बनाते हैं।
स्थानीय पत्रकारों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सम्मान पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश देता है।