logo

एक मुठ्ठी अनाज जरूरतमंद का निवाला

 खानपुर कलां -19 नवंबर।भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा चलाया गया "एक मुट्ठी अनाज" अभियान सामाजिक दायित्व और सहानुभूति की अनोखी पहल बन गया है। एक मुठ्ठी अनाज अभियान के तहत कैंपस स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अपने अपने घर से अनाज लेकर पांच क्विंटल गेहूं इकट्ठा कर लिया। इन छोटे बच्चों के अभियान ने विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम किया है। जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्य डॉ सरोज ने बताया कि इस निस्वार्थ भाव से किए गए कार्य ने वंचितों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस मानवीय और सामाजिक काम ने सबका मन जीत लिया है। इस  अनाज को सपना बाल कुंज आश्रम, खानपुर कलां में दान किया गया। डॉ० सरोज सिंह ने कहा कि यह छोटा-सा दयालुता का कार्य लाखों विचारों से अधिक मूल्यवान है। इस प्रकार के योगदान सराहनीय और सामाजिक उत्तरदायित्व में वृद्धि करने वाले हैं।फोटो कैप्शन ;- 01 एकत्रित किए अनाज को सपना बाल कुंज आश्रम के कर्मचारी को सौंपते प्राचार्य डॉ सरोज व अन्य। 

0
36 views