एक्सिओम-4 मिशन के अनुभवों का अध्ययन गगनयान मिशन के लिए किया जा रहा : शुभांशु शुक्ला
नयी दिल्ली: 18 नवंबर (भाषा) अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इंजीनियर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर एक्सिओम-4 मिशन के दौरान उनके अनुभवों का तुलनात्मक अध्ययन भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान के लिए कर रहे हैं।शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन के लिए औपचारिक प्रशिक्षण जल्द ही शुरू होगा।