logo

महोबा: मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

महोबा: मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में महिला थाना महोबा की मिशन शक्ति टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

टीम ने बाजार, बस स्टैंड व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित किया तथा हाल ही में लागू हुए नये कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—1090, 181, 112, 1098, 1930 आदि तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

मिशन शक्ति टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए और बालिकाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। टीम ने आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हर समय सहायता के लिए उपलब्ध है।

अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन की भावना को सशक्त बनाना है। पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

3
4989 views