logo

जालौन का ऐतिहासिक गौरव! नई दिल्ली | विज्ञान भवन

अकील अहमद

जालौन जिले ने आज राष्ट्रीय स्तर पर एक अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में जालौन ने उत्तर भारत क्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को यह सम्मान प्रदान किया और ‘जालौन मॉडल’ की खुलकर सराहना की।


क्यों पूरे देश में मिसाल बना जालौन मॉडल?

तालाबों के पुनर्जीवन का व्यापक अभियान

सूखे कुओं की पुनर्स्थापना

परंपरागत जलस्रोतों का संरक्षण

खेत-तालाब योजना से सिंचाई क्षमता में तेज बढ़ोतरी

चेक डैम निर्माण से जल उपलब्धता में सुधार

कई गांवों में भू-जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि

किसानों को सिंचाई के लिए निरंतर पानी की सुविधा

जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार


डीएम राजेश कुमार पांडेय का बयान

“यह उपलब्धि जालौन के सभी नागरिकों की है। जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने वाले हर व्यक्ति को यह सम्मान समर्पित है।”

कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ, जहाँ जालौन के नवाचारपूर्ण प्रयासों की पूरे देश में चर्चा रही।

51
4596 views