
संस्कृति और सभ्यता को जानने का मौका
खानपुर कलां -18 नवंबर।भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग, की छात्रा कुमारी जानवी का उत्तर भारतीय प्री रिपब्लिक डे परेड 2026 कैंप के लिए चयन हुआ है। जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य प्रो सुषमा जोशी ने बताया कि छात्रा जानवी एन एस इकाई 2 की छात्रा है। इन्हें प्री रिपब्लिक डे कैंप में जाने के लिए पहले तीन स्टेज को पार करना होता है, इंस्टीट्यूट लेवल, यूनिवर्सिटी लेवल एवं स्टेट लेवल। चौथी स्टेज पर जाकर उत्तर भारतीय प्री आर डी कैंप में राष्ट्रीय स्वयंसेविका पहुंची है। आज विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्रा जानवी को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवालिक यादव ने अपनी शुभकामनाएं दी और रिपब्लिक डे में पहुंचने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि किसी भी छात्रा का इस तरह से किसी बड़े आयोजन के लिए चयन होना निश्चित ही महिला विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। जानवी अन्य स्वयंसेविकाओं के लिए प्रेरणा भी है। कुलपति ने कहा कि भारत भर से छात्राएं इस कैंप में आती है, ऐसे में देश की संस्कृति और सभ्यता को जानने का मौका भी हमारी बेटियों को मिल जाता है।
प्रो सुषमा जोशी ने बताया कि उत्तर भारतीय स्तर का मंच राष्ट्रीय स्वयंसेविकाओं के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र के प्रति समर्पित होना, समुदाय में अन्य राज्य के स्वयं सेविकाओं के साथ रहकर उनकी सांस्कृतिक एवं भाषा को समझना आदि के माध्यम से सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि अब तक भगत फूल सिंह महिला उच्च अधिगम संस्थान की 100 से ज्यादा राष्ट्रीय स्वयंसेविकाएं प्री रिपब्लिक डे कैंप में भाग ले चुकी हैं। 20 राष्ट्रीय स्वयंसेविकाएं एवं स्वयं प्रोफेसर सुषमा जोशी रिपब्लिक डे परेड में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इकाई 2 के कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार है।
फोटो कैप्शन ;-02 छात्रा जानवी को प्रोत्साहित करते कुलपति प्रो सुदेश व कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव।