logo

मानव श्रृंखला बनाकर विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रदर्शित किया

खानपुर कलां -18 नवंबर। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां स्थित महिला बहुतकनीकी संस्थान में आज राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्य श्रीमती किरण जिंदल ने की।
इस अवसर को बहुतकनीकी संस्थान की एन एस एस यूनिट द्वारा धरती के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती किरण जिंदल ने छात्राओं को राष्ट्रीय गीत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत का लोहा पूरा विश्व मानता है। हमारा राष्ट्र हमारा गौरव है। हम सभी को अपने देश पर गर्व महसूस करना चाहिए। सभी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि की धारणा प्राथमिक होनी चाहिए।
श्रीमती जिंदल ने छात्राओं को स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया, और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।
फोटो कैप्शन ;- 01 धरती के आकार में मानव श्रृंखला बनाती महिला बहुतकनीकी संस्थान की छात्राएं।

3
114 views