महानायक और ‘ही-मैन’ कहलाए जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: मुंबई सोमवार देर रात हिंदी सिनेमा के महानायक और ‘ही-मैन’ कहलाए जाने वाले धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी टीम ने आधिकारिक रूप से इस दुखद समाचार की पुष्टि की। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड, उनके चाहने वालों और पूरे देश में गहरा शोक फैल गया है। अस्पताल के बाहर उमड़ी बॉलीवुड हस्तियों की भीड़ जैसे ही धर्मेंद्र के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई, हॉस्पिटल के बाहर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों का तांता लग गया। संवाद