logo

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दी बधाई

बृजमनगंज, महराजगंज l
नगर पंचायत मे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया जा रहा है। टीम ने 2025 मुंबई मे रविवार को आई सी सी एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनो से हराकर लगातार विश्व कप खिताब जीत लिया है।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम की इस उपलब्धि से पूरे देश को गर्व है और यह जीत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस जीत से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे।

10
943 views