logo

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी लालबाग SI ओम शुक्ला एवं महिला कांस्टेबल संगीता रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम काली माता मंदिर क्षेत्र में पहुंची और वहां मौजूद तथा गुजरने वाली महिलाओं को प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति 5.0 योजना की जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, हेल्पलाइन 181, और महिला सुरक्षा ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार के जागरूकता अभियान जारी रखने की बात कही गई।

0
24 views