logo

राजद ने खुंटा बांध छठ घाट पर निःशुल्क दूध वितरण शिविर लगा कर सैकड़ों छठ व्र व्रतियों को बांटे पूजा सामग्री।

दुमका। लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा खुटा बांध तालाब के छठ घाट पर छठ व्रतियों के अर्घ्य के लिए दूध, गंगा जल, अगरबत्ती आदि का निःशुल्क वितरण किया। छठ व्रतियों के लिए निशुल्क दूध वितरण शिविर लगा कर छठ व्रतियों की सेवा में राजद कार्यकर्ता तत्पर रहे। राजद कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।
जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था, स्वच्छता, आपसी प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। छठ घाट पर सभी भक्त, उच्च-नीच, अमीर-गरीब, जाति-धर्म के बंधन को तोड़ते हुए एक साथ कतार बद्ध होकर भगवान भाष्कर की उपासना करते हैं। यही एक ऐसा पर्व है जिसमें समुदाय के लोगों के परस्पर सहयोग से पूजा सम्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। इससे आध्यात्मिक, सामाजिक और व्यक्तिगत लाभ मिलता है।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित, अल्पसंख्यक शेल के जिलाध्यक्ष जमील अख्तर, चंचल सिंह, ललित यादव सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

47
2080 views