logo

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने एवम विरोध करने पर मारपीट करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

मैहर:
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन अपुअ डां. चंचल नागर एवम नपुअ महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी के नेतृत्व मे जबरन धर्म परिवर्तन कराने एवम विरोध करने पर मारपीट करने वाले पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 26/ 10/ 25 को देवधर तालाब मैहर निवासी द्वारा थाना मैहर में रिपोर्ट कराई गई कि देवधरा मोहल्ला वार्ड नंबर 19 में लक्ष्मी शर्मा के घर में शैलेंद्र बंसल ,योगेश साकेत ,रामराज कुशवाहा, लक्ष्मी शर्मा एवं सविता विश्वकर्मा के द्वारा लडकियों एवम महिलाओ को हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन करने हेतु प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है एवम कुछ लोगों ने विरोध किया तो उक्त पांचो व्यक्ति एक जुट होकर मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर मैहर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त पांचो आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2) BNS, 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021, 3(1)(c) stsc एक्ट कायम किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1- लक्ष्मी शर्मा पति स्वर्गीय सुरेश शर्मा 45 वर्ष निवासी देवधरा तालाब के पास
2- सविता विश्वकर्मा पति पिंटू उर्फ धनीराम विश्वकर्मा उम्र 40 निवाशी देवधरा तालाब के पास थाना कोतवाली मैहर
3- रामराज कुशवाहा पीतल अल्लाह कुशवाहा 45 वर्ष निवासी कुसली थाना उचेहरा जिला सतना
4- शैलेंद्र बंसल पिता नंदकिशोर बंसल उम्र 29 वर्ष निवासी शिव कॉलोनी सरला नगर थाना कोतवाली मैहर
5- योगेंद्र साकेत उर्फ अजय पिता राजकुमार साकेत उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती बड़ा पत्थर रांझी थाना रांझी जिला जबलपुर।

पुलिस महकमें से अनिमेष द्विवेदी, उप निरीक्षक सुरेश सिंह प्रधान आर, रविंद्र दोहरे विपिन सोधिया जय बागरी आरक्षक राजेंद्र सिंह शिवम तिवारी आशुतोष यादव महिला आर, अलका तिवारी रेनू त्रिपाठी की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

9
378 views
  
1 shares