logo

सज गईं दुकानें, घाटों पर बनी बेदियाँ — छठ महापर्व की तैयारियाँ जोरों पर

अजीत कुमार गुप्ता
AIMA MEDIA


बड़हलगंज (गोरखपुर):
कस्बा बड़हलगंज में छठ महापर्व की तैयारियाँ पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, दुकाने सजाई गई हैं और घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा बेदियाँ (घाट बनाने की जगहें) तैयार की जा रही हैं। जगह-जगह सफाई और सजावट का कार्य जारी है।

महिलाएँ व्रत सामग्री की खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं नगर पंचायत और सामाजिक संस्थाओं द्वारा घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सफाई और सुरक्षा की विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया हुआ है।





7
5148 views