logo

आनंदपुर पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, हत्या मामले में दूसरी गिरफ्तारी

बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हथियार एक्ट व हत्या कांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त विनोद हेंब्रंम घटना के बाद से फरार था। गुप्त सूचना पर गठित विशेष टीम ने देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र स्थित काठमुखी से उसे पकड़ लिया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह मामला आनंदपुर थाना कांड संख्या 29/25 से जुड़ा है। 8 अप्रैल 2024 की रात मधुरिया सिमराटांड़ निवासी ठाकुर मुर्मू को सोते समय गोली मार दी गई थी। आरोप है कि विनोद हेंब्रंम और पहले गिरफ्तार किए गए बाबलू हेंब्रंम (पिता अनिल हेंब्रंम) ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने ठाकुर मुर्मू की पीठ में गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।

गंभीर रूप से घायल ठाकुर मुर्मू को तत्काल आनंदपुर थाना प्रभारी ने इलाज के लिए बांका अस्पताल पहुंचाया, बाद में उन्हें भागलपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में 9 अप्रैल 2024 को आनंदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

आनंदपुर पुलिस की तत्परता और विशेष टीम की कार्रवाई से फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

— रिपोर्टर: ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, जन-जन की आवाज, जय हिंद जय भारत🇳🇪

1
0 views