logo

दरभंगा में 2 नाबालिग चचेरी बहनें लापताः 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, भाभी बोली- प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं है

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से 2 नाबालिग चचेरी बहनें पिछले 6 दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। मां ने थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एक नाबालिग की मां ने बताया कि मेरी बेटी (15) दसवीं क्लास में पढ़ती है। 11 सितंबर को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गई थी। दूसरे दिन 12 सितंबर को सुबह घर में नहीं थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि मेरी देवरानी की बेटी (14) भी लापता है। एक ही रात दोनों गायब हो गईं, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। क्या हो गया। प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं है वहीं भाभी ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह करीब 4:05 बजे से ही लड़की गायब है। अननोन नंबर (9617481005) से फोन आया था। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि लड़की कटिहार में है। छोड़ने के बदले 5 हजार रुपए मांगा और एक नंबर दिया। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कोई विवाद या प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं है।प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं है वहीं भाभी ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह करीब 4:05 बजे से ही लड़की गायब है। अननोन नंबर (9617481005) से फोन आया था। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि लड़की कटिहार में है। छोड़ने के बदले 5 हजार रुपए मांगा और एक नंबर दिया। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। कोई विवाद या प्रेम-प्रसंग का मामला नहीं है। दूसरी लापता लड़की की मां ने कहा... " शिकायत के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। दो लड़की नाबालिग है। घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। अचानक कैसे गायब हो गईं, यह समझ से परे है। पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चियों को बरामद करने की गुहार है। पुलिस छानबीन कर रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य (सीडीआर) के आधार पर जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। जल्द ही दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

0
0 views